हाल ही में हिण्डन नदी का अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण कारों के पानी में तैरने का वीडियो वायरल हुआ है।
हिण्डन नदी उत्तरी भारत में यमुना नदी की एक सहायक नदी है। इसका पुरातन नाम हरनदी या हरनंदी भी था।
हिण्डन नदी का उद्गम स्थल सहारनपुर जिले में निचले हिमालय क्षेत्र के ऊपरी शिवालिक पर्वतमाला में स्थित शाकंभरी देवी की पहाडियों मे है।
यह पूर्णत: वर्षा-आश्रित नदी है और इसका बेसिन क्षेत्र 7083 वर्ग किमी है।
इस नदी की लंबाई गंगा और यमुना के बीच लगभग 400 किमी. है।
हिण्डन नही मुज़फ्फरनगर , मेरठ , बागपत जिला, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा से गुजरते हुए दिल्ली से कुछ दूरी पर यमुना से मिल जाती है।
नदी में प्रदूषण इतना बढ़ चुका है कि जलीय प्राणियों का अस्तित्व भी खतरे में पड़ गया है। ऐसे में हिंडन नदी अब केवल शोध करने तक ही सीमित रह गई है।
लगभग दस साल पहले तक नदी में अनेक कशेरुकी प्राणी, मछलियां व मेढ़क आदि पाए जाते थे।
अक्सर ह
िण्डन नदी वर्षा ऋतु में भी लगभग जलविहीन रहती है। नदी में लगातार औद्योगिक अपशिष्ट पदार्थ डाले जा रहे हैं।
दून घाटी से निकलती काली नदी, हिंडन नदी में इसके यमुना में मिलन से पूर्व ही मिलती है।
Read another fact..!
Read another fact..!