मोक्ष, जीवन मृत्यु के चक्र से मुक्ति का मार्ग है।

मोक्ष जीवन का परम लक्ष्य है।

आध्यात्मिकता मोक्ष की ओर ले जाती है।

मोक्ष का अर्थ है, जन्म, मृत्यु के चक्र से मुक्ति पा जाना।

यह आत्मा की अंतिम अवस्था है। जहां आत्मा का मिलन शान्ति और परमात्मा से होता है।

मोक्ष आत्मा को सांसारिक दुखों और इच्छाओं से मुक्त करता है।

ज्ञान योग, कर्म योग, सांख्य योग, भक्ति योग मोक्ष प्राप्ति के मार्ग हैं।

प्राचीन धार्मिक ग्रंथों में मोक्ष को जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य बताया गया है।

ज्ञानी, ध्यानी आत्मा मोक्ष को प्राप्त करते है। ऐसा शास्त्रों में वर्णित है।

मोह-माया से विरक्ति, सभी जीवों में ईश्वर का अंश दिखाई देना, मोक्ष प्राप्ति के लक्षण है।

नियमित ध्यान करके, निष्काम कर्म करके हम दैनिक जीवन में भी मोक्ष की राह पर अग्रसर हो सकते हैं।