सोशल मीडिया पर आजकल हर तरफ Black friday का खूब जिक्र हो रहा है।

इस मौके पर शॉपिंग साइट्स और दुकानें खूब डिस्काउंट देती हैं।

यह मुख्य रूप से USA में मनाया जाता है।

इसे थैंक्सगिविंग के बाद आने वाले शुक्रवार को मनाया जाता है।

इस दिन के साथ ही फेस्टिव सीजन यानी क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो जाती हैं।

इसकी शुरुआत 1960-1970 के दशक में हुई।

दरअसल, फिलाडेल्फिया पुलिस ने ब्लैक फ्राइडे शब्द का इस्तेमाल थैंक्सगिविंग के अगले दिन शहर के अराजक दृश्यों का वर्णन करने के लिए किया था।

ऐसा इसलिए क्योंकि एक तरफ क्रिसमस की खरीददारी और दूसरी तरफ लोग छुट्टियों का आनंद ले रहे थे।

वहीं सड़कों पर जमा हुई भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को बहुत मेहनत करनी पड़ी।

इसलिए इसे बिग फ्राइडे या ब्लैक फ्राइडे नाम दिया गया।

वर्तमान में यह एक सांस्कृतिक घटना बन गया है।

दुनिया भर में इस दिन लोग शॉपिंग करते हैं।

इस दिन दुकानें और ऑनलाइन स्टोर भारी डिस्काउंट की पेशकश करते हैं।